'जल्दी आओ, जल्दी जाओ', सुनेत्रा पवार की महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

'जल्दी आओ, जल्दी जाओ', सुनेत्रा पवार की महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा

Date : 10-Mar-2026

 मुंबई, 10 मार्च । उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को विधान परिषद में राज्य की महिला कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने व्यस्त समय में महिला कर्मचारियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए 'जल्दी आओ, जल्दी जाओ' प्रणाली लागू करने का ऐलान किया।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि राज्य में महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए 'जल्दी आओ, जल्दी जाओ' नीति लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह काम पर आते समय बहुत भीड़ होती है, जिससे महिला कर्मचारियों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए सरकार ने यह योजना शुरू की है। इसके तहत राज्य में महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए अब कार्यालय सुबह 9.15 बजे खुलेंगे और शाम को महिला कर्मचारी भीड़ होने से पहले कार्यालय से निकलकर अपने घर वापस जा सकेंगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि महिलाओं को 180 दिन की मैटरनिटी लीव मिलेगी। इसके अलावा आंगनवाड़ियों में पीने का पानी दिया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement