संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के 4 सदस्य लापता | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के 4 सदस्य लापता

Date : 29-Jul-2023

 ब्रिसबेन, 29 जुलाई  अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान क्वींसलैंड राज्य तट के पास ऑस्ट्रेलियाई सेना के एक हेलिकॉप्टर के समुद्र में गिर जाने के बाद चालक दल के चार सदस्य लापता हो गए हैं।

रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने बताया कि एमआरएच-90 ताइपन हेलिकॉप्टर शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे हैमिल्टन द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।



अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों की तलाश की जा रही है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। एक बचाव हेलिकॉप्टर ने व्हिटसंडे द्वीप समूह में डेंट द्वीप के पास शनिवार सुबह मलबा देखे जाने की सूचना दी।

ताइपन तालिस्मान सेबर में भाग ले रहा था, जो एक द्विवार्षिक संयुक्त अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई सैन्य अभ्यास है, जो बड़े पैमाने पर क्वींसलैंड में हो रहा है। इस साल के अभ्यास में 13 राष्ट्र और 30,000 से अधिक सैन्य कर्मी शामिल हैं।

उधर, उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने पुष्टि की कि हेलिकॉप्टर में चालक दल के चार सदस्य सवार थे और उनका अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। मार्लेस ने कहा कि वहां एक और हेलिकॉप्टर मौजूद था, जिसका मतलब है कि खोज और बचाव तुरंत शुरू करने में सक्षम था।

उन्होंने ब्रिस्बेन में संवाददाताओं से कहा, "चालक दल के चार सदस्यों के परिवारों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। हमारी उम्मीदें और हमारी संवेदनाएं चालक दल और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा, 'ये दिन की शुरुआत है और इस घटना के बारे में बहुत अधिक जानकारी दी जानी है, लेकिन रक्षा अभ्यास, जो हमारे रक्षा बल की तैयारी के लिए बहुत आवश्यक हैं, वो इसे लेकर बहुत गंभीर हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement