भारतीय गणतंत्र दिवस वाले दिन ही ऑस्ट्रेलिया दिवस, अल्बानीज ने दी बधाई | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

भारतीय गणतंत्र दिवस वाले दिन ही ऑस्ट्रेलिया दिवस, अल्बानीज ने दी बधाई

Date : 26-Jan-2023

 केनबरा, 26 जनवरी (हि.स.)। भारतीय गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को ही ऑस्ट्रेलिया दिवस मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इस संयोग को याद दिलाते हुए भारतीय गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अपने संदेश में कहा है कि 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय समुदाय के लिए दोहरी खुशी का दिन है। इस दिन लोग भारत का गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय दिवस भी मनाया जा रहा है। उन्होंने इस संयोग का जिक्र करते हुए भारतीय गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत व ऑस्ट्रेलिया, दोनों देशों के राष्ट्रीय पर्वों में यह समानता हमें अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का मौका देती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि दोनों देशों को अपने संबंधों को और मजबूती प्रदान करते हुए अपने साझा भविष्य की ओर आगे बढ़ना है।

अपने शुभकामना संदेश में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह दिन भारत की समृद्ध संस्कृति व प्रभावशाली उपलब्धियों के सम्मान का दिन है। भारतीय विरासत से जुड़े सभी लोगों के लिए यह दिन अपने साझा प्यार व साझा विश्वास के आसपास एकजुट होने का दिन है। उन्होंने लिखा कि भारत ने अपनी आजादी के बाद के सात दशकों में असाधारण प्रगति की है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दोनों देशों के संबंधों के लिए भारत का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने इन संबंधों को दोनों देशों के लिए समृद्धिकारक करार दिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement