श्रीलंका में आठ भारतीयों को पर्यटक वीजा के दुरुपयोग में हिरासत में लिया गया | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

श्रीलंका में आठ भारतीयों को पर्यटक वीजा के दुरुपयोग में हिरासत में लिया गया

Date : 29-May-2024

 कोलंबो, 29 मई । श्रीलंका में एक महिला समेत आठ भारतीयों को पर्यटक वीजा दुरुपयोग में हिरासत में लिया गया है। श्रीलंका के आव्रजन अधिकारियों ने सूचना प्रौद्योगिकी व्यवसाय संचालित करने में पर्यटक वीजा का दुरुपयोग करने के आरोप में आठ भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।



इन भारतीय नागरिकों को हाल ही में आव्रजन एवं उत्प्रवासन विभाग के अधिकारियों द्वारा यहां सिनामन गार्डन के पॉश आवासीय क्षेत्र में एक घर पर छापेमारी के दौरान पकड़ा गया था जहां वे सूचना प्रौद्योगिकी व्यवसाय संचालित करते पाए गए थे।



अधिकारियों के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों के पास पर्यटक वीजा था। एक व्यक्ति अपने वीजा अवधि से अधिक समय तक रुका हुआ था। पर्यटक वीजा के तहत रोजगार की मनाही है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद हिरासत में लिए गए एक महिला समेत आठ लोगों को स्वदेश भेज दि


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement