रूसी सैनिकों के पास उपकरणों की कमी की आलोचना करने वाला जनरल रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

रूसी सैनिकों के पास उपकरणों की कमी की आलोचना करने वाला जनरल रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

Date : 22-May-2024

 
एस्टोनिया, 21 मई (हि.स.)। यूक्रेन में मोर्चा संभालने वाले रूसी सैनिकों के पास उपकरणों की कमी और उनकी समस्याओं के बारे में शिकायत करने के बाद पिछले साल सेवा मुक्त किए गए रूसी जनरल को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

रूसी मीडिया के अनुसार मेजर जनरल इवान पोपोव की गिरफ्तारी पिछले महीने उप रक्षा मंत्री तिमुर इवानोव की गिरफ्तारी के बाद हुई है। रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए पोपोव ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के पास उपकरणों की कमी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement