फीफा विश्वकप में बेल्जियम की हार से ब्रसेल्स में भड़का दंगा | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

International

फीफा विश्वकप में बेल्जियम की हार से ब्रसेल्स में भड़का दंगा

Date : 28-Nov-2022

 ब्रसेल्स (बेल्जियम), 28 नवंबर (हि.स.) । कतर में फीफा फुटबाल विश्व कप मैच में मोरक्को से बेल्जियम की हार के बाद रविवार को राजधानी में ब्रसेल्स में कई जगह पर दंगा भड़क गया। गुस्साए प्रशंसकों ने आगजनी कर कई कारों को फूंक दिया। 

पुलिस प्रवक्ता इलसे वान डी कीरे ने बताया कि शाम करीब सात बजे स्थिति को सामान्य किया जा सका।शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने 12 दंगाइयों को हिरासत में लिया है। दंगाइयों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को पानी की बौछार करने के अलावा आंसू गैस के गोले दागने पड़े। 

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, दंगाइयों ने आतिशबाजी सामग्री, प्रोजेक्टाइल और लाठियों का इस्तेमाल किया। सार्वजनिक राजमार्ग पर आग लगा दी। इस दंगे में एक पत्रकार को भी चोट आई है।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement