विटामिन C की कमी बना सकती है शरीर को कमजोर – जानिए इसके स्रोत और फायदे | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

Health & Food

विटामिन C की कमी बना सकती है शरीर को कमजोर – जानिए इसके स्रोत और फायदे

Date : 01-Jul-2025

शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार जरूरी है, जिसमें विटामिन की भूमिका अहम होती है। अगर शरीर में किसी एक विटामिन की कमी हो जाए, तो उसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है और व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ने लगता है।

विटामिन C ऐसा ही एक जरूरी पोषक तत्व है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। इसकी कमी से मामूली सर्दी-जुकाम भी गंभीर असर दिखाने लगता है। बाल झड़ना, हड्डियों का कमजोर होना, समय से पहले उम्र के लक्षण दिखना (early aging) और मसूड़ों की समस्याएं – ये सब विटामिन C की कमी के संकेत हो सकते हैं।

विटामिन C की कमी से होने वाले नुकसान:

  • इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है

  • बालों का झड़ना और रूखापन बढ़ जाता है

  • हड्डियां कमजोर हो जाती हैं

  • मसूड़ों से खून आना या सूजन

  • स्किन पर झुर्रियां और उम्र से पहले बुढ़ापे के लक्षण

  • शरीर थका-थका महसूस करता है

विटामिन C के प्रमुख स्त्रोत:

1. आंवला:
विटामिन C का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत। एक मीडियम साइज का आंवला लगभग 600–700 मिलीग्राम विटामिन C देता है। इसे जूस, चटनी, मुरब्बा या कच्चे रूप में शामिल कर सकते हैं।

2. अमरूद:
अमरूद विटामिन C से भरपूर होता है। एक मध्यम अमरूद से लगभग 228 मिलीग्राम विटामिन C मिल सकता है। इसे नाश्ते या स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

3. कीवी:
एक कीवी में लगभग 92 मिलीग्राम विटामिन C होता है। यह स्वादिष्ट फल इम्यूनिटी के लिए बहुत फायदेमंद है और शरीर को एनर्जी भी देता है।

4. पपीता:
एक कप कटे हुए पपीते में लगभग 88 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। यह पेट के लिए भी अच्छा होता है और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है।

5. संतरा और नींबू जैसे खट्टे फल:
संतरे में करीब 70 मिलीग्राम और 100 ग्राम नींबू में लगभग 50-60 मिलीग्राम विटामिन C होता है। इन्हें जूस, सलाद या पानी में मिलाकर ले सकते हैं।

ध्यान रखें:

विटामिन C शरीर में स्टोर नहीं होता, इसलिए इसे रोजाना भोजन से प्राप्त करना जरूरी है। इसे गर्मी में पकाने से यह नष्ट हो सकता है, इसलिए कोशिश करें कि ऐसे फलों और सब्जियों को कच्चा या हल्का पकाकर खाएं।

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है। किसी भी बीमारी के इलाज या डाइट में बदलाव से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement