कई तरह की बीमारियों से बचाता है भुना चना.. | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Health & Food

कई तरह की बीमारियों से बचाता है भुना चना..

Date : 20-Feb-2024

भुना चना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। भुने हुए चने में प्रोटीन के अलावा फाइबर और कई तरह को पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसे हेल्दी सुपरफूड माना जाता है। रोस्टेड चना खाने से वजन तेजी से कम हो सकता है। इससे कई और फायदे भी होते हैं।

भुना चना खाने के फायदे

वेट लॉस

वजन कम करने में भुना चना मददगार होता है। इसमें प्रोटीन की हाई मात्रा होती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, चने में मौजूद फाइबर और प्रोटीन क्रेविंग को शांत कर वजन को कम करते हैं।

डायबिटीज

भुना चना डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स और इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होता है।

दिल की सेहत को रखे दुरुस्त

भुना चना दिल की सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ यानी हार्ट की हेल्थ के लिए अच्छी होती है। यह दिल की बीमारियों को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है।

 कैंसर के खतरे करे कम

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट और नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, भुने चने में ब्यूटी रेट नाम का फैटी एसिड पाया जाता है, जो कैंसर सेल्स को रोकने का काम करता है. इसलिए माना जाता है कि चना कैंसर जैसी बीमारियों से बचा सकता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद है

हावर्ड यूनिवर्सिटी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, भुने चने या नॉर्मल चलने के सेवन से दिमाग तेजी से काम करता है। इससे ब्रेन पावर बूस्ट होती है। इसमें मौजूद ल्यूटिन और दूसरे फाइटोन्यूट्रिएंट्स दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement