संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2069 के बाद घटने लगेगी भारत की जनसंख्या | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2069 के बाद घटने लगेगी भारत की जनसंख्या

Date : 13-Jul-2024

 संयुक्तराष्ट्र, 13 जुलाई । चीन को पछाड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश भारत की जनसंख्या में

वर्ष 2069 2060 के बाद भारत में जनसंख्या कम होने लगेगी।विश्व जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 2060 मेंअपने चरम पर होगी, लेकिन इस के बाद जनसंख्या में गिरावट शुरू हो जाएगी।दुनिया की सबसे बड़ीआबादी वाला देश भारत मौजूदा सदी (2100) केअंत तक 150 करोड़ के साथ सबसे अधिकआबादी वाला देश बना रहेगा।मौजूदा समय में भारत की आबादी करीब 145 करोड़ होने का अनुमान है।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि बड़े आकार और प्रजनन क्षमता में गिरावट की वजह से सदी केअंत तक चीन में सबसे बड़ी जनसंख्या गिरावट (78.6 करोड़) आने की संभावना है।वर्तमान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश चीन, 2024 और 2054 (20.4 करोड़) के बीच जनसंख्या में बड़ी गिरावट आएगी।

वहीं 2100 आते- आते चीन कीआबादी वर्तमान समय से आधी से भी कमयानी करीब 63 करोड़ रह जाएगी।मौजूदा समय में चीन की आबादी करीब 140 करोड़ है।रिपोर्ट के अनुसार 2054 में 38.9 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान अमेरिका को पछाड़कर आबादी के लिहाज से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन जाएगा।वर्तमान में 34.5 करोड़ की आबादी के साथ अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश हैऔर 2054 में यह 38.4 करोड़ लोगों के साथ चौथा सबसे बड़ा देश होगा। 2100 में 51.1 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बना रहेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement