मैक्सिको के बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार महिलाओं सहित नौ की मौत | The Voice TV

Quote :

"हिम्मत और मेहनत मिलकर हर असंभव को संभव बना देते हैं।"

International

मैक्सिको के बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार महिलाओं सहित नौ की मौत

Date : 11-Nov-2022

 मैक्सिको सिटी, 11 नवंबर (हि.स.)। मैक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के एक बार में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का वातावरण बन गया। फायरिंग में चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैक्सिको गुआनाजुआतो राज्य के अपासियो एल ऑल्टो शहर में एक बार में गुरुवार रात नौ बजे के आसपास अचानक हथियारों से लैस कुछ लोग आए और बार में मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक फायरिंग होने से बार व उसके आसपास भगदड़ का माहौल बन गया और लोगों में चीख-पुकार मच गयी। कुछ देर फायरिंग करने के बाद हमलावर भाग गए। इसके बाद पुलिस व बचाव दल ने फायरिंग के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग में पांच पुरुष और चार महिलाएं मारे गए। इसके अलावा दो अन्य महिलाएं घायल हुई हैं, जिनकी हालत गंभीर है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर दो पोस्टर भी मिले हैं जो एक आपराधिक समूह की ओर इशारा करते हैं।

उल्लेखनीय है कि गुआनाजुआतो एक औद्योगिक केंद्र है। यहां पिछले महीने इरापुआटो शहर में इसी तरह की एक गोलीबारी की घटना में एक बार में 12 लोगों की मौत हो गई थी। सितंबर में हुई गोलीबारी की एक अन्य घटना में दस लोगों की मौत हो गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव मिश्र

 
 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement