अक्षय कुमार की मराठी फिल्म का फर्स्ट लुक आते ही हुआ ट्रोल, ये है वजह... | The Voice TV

Quote :

"हिम्मत और मेहनत मिलकर हर असंभव को संभव बना देते हैं।"

Art & Music

अक्षय कुमार की मराठी फिल्म का फर्स्ट लुक आते ही हुआ ट्रोल, ये है वजह...

Date : 09-Dec-2022

 फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में छत्रपति शिवाजी के किरदार में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने बीते दिन से फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसी बीच बुधवार को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया, जिसके बाद अक्षय कुमार और मेकर्स ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। 

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'वेदात मराठे वीर दौड़ले सात' से अपने फर्स्ट लुक का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से उनका यह लुक खूब ट्रोल हो रहा है। दरअसल, जिस सीन में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं, उस फ्रेम में एक झूमर भी दिखाई दे रहा है, जिसमें कई बल्ब जल रहे हैं। ट्रोलिंग के पीछे का कारण यही है. क्योंकि बल्ब का आविष्कार छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल के काफी बाद हुआ था। 

वहीं फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात की बात करें तो इसे वसीम कुरैशी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन महेश मांजेकर कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर हिंदी, मराठी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement